Wednesday, 9 January 2019

जब आप से पढाई ना हो....

जब आप से पढाई ना हो और मन नही लगे तो एक बार

इसे पढ़ लेना शायद पढाई होने लगे .............

आज मायूस है तू आज डरा हुआ है तू

आखिर क्या मायूस होना जीत है

क्या डर के खामोस बैठ जाना जीत है

अरे तू कभी ख़ुद्दार हुआ करता था

अरे तू कभी रातो पढ़ा करता था

फिर आज ये डर कैसा, ये मायूसी कैसी?

क्या भूल गया वो पल जब तूने घर से बैग उठाया था

क्या बोला था दोस्त को ,क्या बोला था जलने

वालो लोगो को
अरे उस वक्त को याद कर जब तू अलग था,

अरे वो वक्त याद कर जब तू ट्रेन में बैठा था,

अरे उस मुसाफिर को याद कर जिसे Teacher बनने की ट्रेन

में बोला था,
याद आ गये ना वो दिन जब सपनों को इज्जत माना

जाता था,
याद आ गये ना वो दिन जब दोस्त को पढाई के बहाने

ना बोला जाता था
याद कर वो दिन जब अकेले में किसी को कहा था

की Teacher बनूंगा,
क्यों चुप है अब, क्यों सोया है अब , अरे दो दिन में

पहाड़ नही उखड़ते
अरे अपनी आत्मा को जगा,, अपनी शक्ति को

पहचान,, मेरे दोस्त
तू ही एक है जो तेरे सपने पूरे कर पायेगा कोई और नही

याद कर उस मजदूर को जिसे रोटी नही मिलती,

याद कर उस बच्चे को जिसकी जिन्दगी प्लेटफार्म पर

पलती
अरे याद कर उस दिन को जब तेरी आँखों के सामने

अन्याय हुआ था,
याद कर वो दिन जिस दिन उस ऑफिस में तेरा काम

ना हुआ था,
याद कर जब कोई बाइक तेरे पास से ऐसे गुजारा मानो

अमीरी दिखा रहा है,
याद आया वो दिन जब बहन के साथ था और सोच

रहा था कब घर आयेगा
याद कर माँ की वो कहानी जिसके बाद माँ रोई थी

अरे क्या ये जुल्म नही और तू हिम्मत हारा तो कौन

खत्म करेगा इन्हें?
भूखे को रोटी कौन दिलाएगा? सडक पर पैदा हुऐ

बच्चे को कौन स्कूल दिखलायेगा,

अरे सब बदलना चाहता है न तू ,दुराचारियो से बदला

लेना चाहता हे ना तू
अरे अपने लिए नही अपने देश के लिए ही सही

अरे उस लडकी के लिए ही सही जो अच्छी लगती थी

पर नौकरी न होने से दिल में ही अच्छी लगती रही

अरे अपने घर को याद कर जिसका छप्पर अभी नही

बदला
अरे पिता को याद कर जो तेरे बारे में मोहल्ले भर में

बोला करते हैं
अरे माँ को याद कर ,माँ को कहता था न तू की तेरा

बेटा मास्टर होगा
बहन को क्या बोला था की तेरी शादी जोरो से

करूंगा
बता क्या मायूस होना हल है,क्या चुप रहना हल है?

नहीं, तो फिर सोचता क्या है उठा किताब पढ़ डाल

मनोविज्ञान
पढ़ डाल हिन्दी पढ़ डाल संस्कृत पढ डाल

अंग्रेजी
पढ़ डाल पर्यावरण पढ़ डाल विज्ञान , करेंट की

चिंता मत कर
करेंट तू खुद बनायेगा कल तू भी कुछ होगा

अरे प्रतियोगिता दर्पण ,क्रोनिकल ,योजना

कुरुक्षेत्र ,विज्ञान प्रगति में तेरा फोटो होगा

कोई पढ़ेगा तेरे सपनों का भारत और उसमे ये होगा

गरीब को सहारा ,भूखे को रोटी ,लाचार को प्यार

पिता जी को सम्मान ,मॉ के आँचल की शक्ति ,बहन

की सुरक्षा
ऐसा होगा तेरा लिखा भारत ,जो जरूर छपेगा
अब कोई तुझे रोक नही सकता, तो उठा किताब और

दिखा दे
की तू सच्चा दोस्त है, भाई है ,बेटा है ,

देश भक्त है ,नेक इन्सान है ,दयावान है ।

from Whatsapp...

#Positive_Affirmations

#Positive_Affirmations
#Positivity
मेरी सोच सकारात्मक है.

मेरा आत्मविश्वास अडिग है.

मैं अपने गुस्से का सकारात्मक प्रयोग करता हूँ.

मेरे मन के सभी विकार सकारात्मकता में बदलते जा रहे हैं.

मेरे अंदर जीवन के हर दुःख सहने की अपार क्षमता है.

मेरे जीवन में जो जैसा है, वो मेरे भले के लिए ही है.

मैं अपने जीवन की हर परिस्थिति को स्वीकार करता हूँ.

मेरे आस पास अच्छा, सकारात्मक और सुन्दर वातावरण है.

मैं खुशी और धन पाने के काबिल हूँ.

मैं प्यार बांटने और प्यार पाने में विश्वास रखता हूँ.

मैं अपने जीवन के हर पल से संतुष्ट हूँ.

मेरा डर मेरी आशाओं में परिवर्तित होता जा रहा है.

मैं अपनी पुरानी गलतियों से सीख रहा हूँ.

मैं अपनी गलतियों के लिए अपने आपको माफ कर चुका हूँ.

मुझे खुश रहने का पूरा हक्क है.

मैं अपनी गलती से कुछ न कुछ ज़रूर सीखता हूँ.

मैं अपने जीवन के प्रति बहुत flexible हूँ.

मेरी सभी विचार और भावनाएं मेरे control में हैं.

मेरा आत्म-विश्वास दृढ़ है.

मैं अपने जीवन में जो भी करता हूँ, best करता हूँ.

मैं हमेशा सही निर्णय लेता हूँ.

मैं जो भी positive सोचता हूँ, वो हो जाता है.

मैं अपनी हर ज़िम्मेदारी को बहुत अच्छे तरीके से निभाता हूँ.

from Whatsapp

एक शिक्षक की कलम से

from Whatsapp...

_*स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों तक पहुँचायें :--*_

*1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।*

*2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइए।*

*3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह कमजोर है / अच्छा नहीं कर रहा है।*

*4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।*

*5. उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए 5:30 बजे तक। उन्हें मेडिटेशन ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दीजिए।*

*6. अगर आप पार्टी / सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ इसमें देर रात तक मजे करते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।*

*7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।*

*8. सोने के समय अपने बच्चों को पंचतंत्र, अकबर-बीरबल, तेनाली राम आदि की कहानी सुनाइए।*

*9. हर साल गर्मी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।*

*10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसे निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।*

*11. उसे सीखाइए कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें)।*

*12. हर इतवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए। (उन्हें अच्छा लगेगा)*

*13. प्रत्येक बच्चे जन्म से वैज्ञानिक होते हैं उनके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए।*
*(उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए औऱ उन्हें बताइए)*

*14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( सही गलत के बारे में समझाइए )*

*15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय (कॉरपोरेट स्कूल या पास प्रतिशत ज्यादा होने या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार पर मत कीजिए)।*
*सबसे अच्छा स्कूल वह है जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो।*
*भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है।*
*इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है।*
*इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए ।*

*16. उनमे खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए ।*

*17. उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देखरेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।*

*18. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए । (इसमें खाना बनाना, सफाई, चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।)*

*19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और सही इन्सान बन सके।*

*हमें अपने अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करना चाहिए।*
*यदि ये पोस्ट सार्थक लगे तो शेयर करें ।*

*🙏🏻एक शिक्षक की कलम से🙏🏻*